Bhagalpur News: रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास एसी का पानी टपकने से फिसलन
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास शनिवार को एसी का पानी टपकने के कारण फर्श पर फिसलन पैदा हो गई। महिलाओं की कतार में खड़े मरीज बार-बार असंतुलित हो रहे थे। काउंटर पर पर्ची कटाने के लिए मरीजों की आपाधापी के बीच सतह पर पानी फैलने से मरीजों को काफी समस्या हुई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी एसी की मरम्मत चल रही है। सोमवार से इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इधर, ओपीडी में इलाज कराने के लिए शनिवार को करीब डेढ़ हजार मरीज पहुंचे। रजिस्ट्रेशन काउंटर के अलावा डॉक्टर चैंबर, दवा काउंटर, पैथोलॉजी समेत अन्य काउंटर पर भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.