भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। रक्षा बंधन की खरीदारी को लेकर गुरुवार को बाजार गुलजार रहा। नगर के मुख्य चौक बाजार, स्टेशन रोड, अपर रोड, दिलगौरी मोड़, अब्जूगंज, महेशी सहित प्रमुख स्थानों पर सुबह से ही राखी की खरीदारी के लिए बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबने अपने सामर्थ्य के अनुसार भाईयों के लिए राखी की खरीदारी की। वहीं, कपड़ा, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। सबसे ज्यादा उत्साह राखी के स्टॉलों पर दिखा, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए रेशमी, फैंसी और डिजाइनर राखियां चुनती नजर आईं। इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा राखियों की कीमतों में उछाल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Sasaram News: रक्षाबंधन पर सजा बाजार, दस लाख से अधिक कारोबार की उम्मीद वहीं, पूर्णिमा के मौके पर जलाभिषेक करने वाले अजगैवीनाथ धाम पहुंचे...