भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में बुधवार को पोषण माह के तहत जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा जंक फूड के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के नेतृत्व में बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करने की शपथ दिलाकर की गई। शिक्षक रंजीत कुमार के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों से आकर्षक पोषण रंगोली बनाकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...