भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय रामजानीपुर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वर्ग छह की अनुष्का ने प्रथम तथा वर्ग सात की साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों ने विजेता छात्राओं की सराहना करते हुए अन्य बच्चों को भी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में एचएम चमकलाल सिंह सहित शिक्षक राजीव कुमार, अनीता, रीता, रिजवान, गौतम और लाल बहादुर ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: नन्हे कलाकारों ने रंगोली से बिखेरी प्रतिभा की चमक यह भी पढ़ें- Chandauli News: रंगोली बनाकर बच्चों ने दिखाई अपनी रचन...