Bhagalpur News: यू-टर्न की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर यू-टर्न की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में कुशहा, साधोपुर, मिल्की और तेघड़ा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।धरनास्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दूसरे दिन देर शाम तक भी प्रशासन या संबंधित विभाग का कोई पदाधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन सड़क पर यू-टर्न की व्यवस्था नहीं होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.