भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती के 31 अगस्त से घर नहीं आने का लेकर परिजनों ने बरारी थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। घटना के संदर्भ में लापता युवती के भाई ने बताया कि उनकी बहन 31 अगस्त की दोपहर 11 बजे के करीब विश्वविद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि अन्य दिन शाम पांच से छह बजे तक वह वापस घर आ जाती थी। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी वह वापस नहीं आई है। परिजन किसी अनहोनी को लेकर परेशान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...