Bhagalpur News: यादव महासभा ने तटबंध मरम्मत व बिजली आपूर्ति की मांग उठाई
भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: बिहपुर। सोनवर्षा में रविवार को यादव महासभा की बिहपुर इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामशरण यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नरकटिया से नंन्हकार तक गंगा जमींदारी तटबंध की अविलंब मरम्मत तथा सोनवर्षा गंगा दियारा के किसानों के खेतों तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनसमस्याओं को संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक में कई सदस्य मौजूद रहे। अगली बैठक 9 अगस्त को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.