Bhagalpur News: मोहनपुर में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष के सिकंदर यादव तथा दूसरे पक्ष के सुभाष यादव और उनके पुत्र फंटूश यादव शामिल हैं। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मोहनपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताते चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.