भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड की मोहनपुर पंचायत तथा सालपुर पंचायत में बुधवार को सबका सम्मान-जीवन आसन कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी अलंकृता पांडे तथा एसएसपी प्रमोद कुमार यादव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए। वहीं इस मौके पर ही सालपुर में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में कार्यो की शुरुआत हो गई। शिविर में भू राजस्व, मनरेगा, पीएचईडी, खाद्य उपभोक्ता, शिक्षा, बिजली सहित विभिन्न विभागों के एक दर्जन से अधिक विभागों के काउंटर लगाएं गए थे। जिसमें पंचायतवासियों से आवेदन लिया गया और आवेदन का निपटारा किया गया। मोहनपुर पंचायत में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से पांच का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई 10 दिन के अंद...