भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर काली स्थान के पास शनिवार सुबह दस बजे एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में काली स्थान चौपाल पर पिलर में बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है।पिटाई करने के आरोपी ने बताया कि बाढ़ के समय वे चंपानगर बंगाली टोला के नजदीक रहने आए थे। रात के समय में मोबाइल चोरी हो गई। जानकारी मिली श्रीरामपुर के ही एक युवक ने उनका मोबाइल चोरी की है। शनिवार को उक्त युवक से मोबाइल की मांग की तो वह उनसे मारपीट को उतारू हो गया। आक्रोश में उसने भी रस्सी लाया ओर युवक को पिलर में बांध दिया। बंधक बने युवक के घरवाले शिकायत लेकर नाथनगर थाना पहुंचे तो 112 डायल की पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने युवक को मौके से मुक्त कराया और दोनों युवक को थाना ले आई। नाथनगर इंस्पेक्टर परमेश्वर सहनी...