भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मॉडल सदर अस्पताल में शनिवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (इन्क्वास) के तहत राज्यस्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन इस बार इन्क्वास प्रमाणपत्र हासिल करने की तैयारी में जुटा है। राज्यस्तरीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रशासन राष्ट्रीय टीम को निरीक्षण के लिए आमंत्रित करेगा। पटना से पहुंची टीम में डॉ. नीलू रंजन और गंगाधर कुमार शामिल थे।टीम ने निरीक्षण से पहले अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजू से मुलाकात की। इसके बाद जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. प्रशांत के साथ विभिन्न विभागों का जायजा लिया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने का सुझाव दिया गया। जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. प्रशांत ने बताया कि नए नियमों के अनुसार प्रमाणपत्र के लिए अस्पताल के 19 विभागो...