Bhagalpur News: मेला अवधि तक के लिए डायवर्ट किया गया ट्रैफिक रूट
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला अवधि (30 जुलाई से 28 अगस्त तक) के लिए सुल्तानगंज में ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है। जिला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 13 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा एवं सुविधा की तैयारी की है। बड़ी एवं छोटी गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाया गया है। बांका और मुंगेर (असरगंज) की तरफ से आने वाली बड़ी गाड़ियां बाईपास एनएच 80 निर्माणाधीन फोरलेन पर (बाबा चौक) के पास रुकेंगी। बांका-भागलपुर (अकबरनगर) की ओर से आने वाली बड़ी गाड़ियां डोमासी त्रिमुहानी (तिलकपुर) सिंघला कंपनी की पार्किंग एवं बाईपास रोड में खड़ी होगी। छोटे वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। बांका और मुंगेर (असरगंज) की तरफ से आने वाली छोटी गाड़ियां बाईपास एनएच 80 निर्माणधीन फोरलेन पर (बाबा चौक) के पास, बांका एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.