भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय डॉक्टर्स क्रिकेट प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल, एसएसपी प्रमोद यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. हेमशंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। एसएसपी ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से स्वास्थ्य बेहतर होता है, साथ ही एकजुटता की भावना बनी रहती है। पहले दिन पांच मैच का आयोजन हुआ। ईएनटी रॉयल, अमाल्टा, सर्जिकल स्ट्राइक, एलएनजीपीएन फाइटर और आश्रय लायन्स टीम ने अपने-अपने मैच जीते। मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश देखते बन रहा था। टीम का समर्थन कर रहे मेडिकल छात्रों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल मैच का आयोजन रविवार को होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन कोआला...