भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सराय किला घाट स्थित मुर्तजा अली दरगाह परिसर में सोमवार को सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा और विसर्जन शोभायात्रा के शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता मुहर्रम कमेटी के संयोजक डॉ. फारूक अली ने की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एडीएसओ, कोतवाली और तातारपुर थाना प्रभारी मौजूद रहे। कमेटी की ओर से सभी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही दुर्गा पूजा महासमिति और केंद्रीय विषहरी पूजा समिति के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक कमल जायसवाल, अध्यक्ष अभय घोष 'सोनू', जय नंदन आचार्य, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, केंद्रीय विषहरी पूजा समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल आदि शा...