भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। मुरारका कॉलेज की एनसीसी इकाई के तत्वावधान में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राकेश कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने शुक्रवार को सतर्कता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने कॉलेज परिसर से सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय तक जागरूकता मार्च निकाला और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस नुक्कड़ नाटक ने आम जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। मार्च के दौरान कैडेट्स ने 'भ्रष्टाचार हटाओ, देश बचाओ' और 'युवाओं ने ठाना है, भ्रष्टाचार मिटाना है' जैसे कई प्रेरक नारे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के विकास में सबसे बड़ा बाधक है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जागरूकता सप्ताह के तहत परेड निकाली गई भ्रष्टाचार का मुख्य कारण नैतिक पतन है, इसलिए देश के निर्माण...