भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-शाहकुंड मुख्य सड़क मार्ग पर मुरारका कॉलेज से आगे काली स्थान के पास सड़क पर जलजमाव हो जाने से आवाजाही में लोगों की काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण मच्छरों में इजाफा हुआ है। राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार को विष्णु टोला पहुंचे विधायक से स्थानीय लोगों ने समाधान कराने की मांग की। नगर परिषद के ईओ को विधायक ने पानी निकलवाने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...