भागलपुर, नवम्बर 20 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। अजगैवीनाथ मंदिर घाट, नमामि गंगे घाट और सीढ़ी घाट पर मुंडन संस्कार कराने के लिए पिछले तीन दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने नाते-रिश्तेदारों के साथ सड़क एवं रेल मार्ग से सुल्तानगंज पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से बच्चों का मुंडन संस्कार करा रहे हैं। देवोत्थान एकादशी के दिन शुक्रवार को और अधिक भीड़ होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुल्तानगंज में दिनभर लगता रहा जाम, लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...