भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट ​मुंगेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से दो दिन पूर्व बुधवार को मुंगेर शहर पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य एवं विशाल 'तिरंगा पदयात्रा' का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया में भव्य निकली जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, तिरंगे के रंग में रंगा जिलापदयात्रा की शुरुआत ​पदयात्रा का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे समाहरणालय मुख्य द्वार से जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुआ। यह यात्रा समाहरणालय से शुरू होकर अम्बेडकर चौक, 01 नंबर ट्रैफिक, भगत सिंह चौक, सोझी घाट चौराहा और दक्षिण किला द्वार होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंची, जहां सुबह 11:15 बजे राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के गाय...