भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।नगर परिषद क्षेत्र के गांधी टोला बनवर्षा निवासी 45 वर्षीय करूं कुमार दास बीते 22 जून से लापता हैं। लापता करूं ने हवेली खड़गपुर पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बिहारी दास और राधा देवी के पुत्र करूं कुमार दास 22 जून को घर से निकले थे। लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें मिर्गी की बीमारी है। इस कारण परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार ने हवेली खड़गपुर पुलिस और स्थानीय लोगों से अपील कर हुए करूं कुमार दास के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर निकटतम थाना को सू...