भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: आरटीआर हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवार पर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही शिवभक्तों की आस्था का सैलाब पूजा-अर्चना और जलाभिषेक को उमड़ता रहा। सावन माह की दूसरी सोमवार पर नगर के पवित्र ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर पंचबदन शिव मंदिर में श्रद्धालु और शिवभक्तों का आस्था और धार्मिक उत्साह परवान पर दिखा और अहले सुबह से ही शिवभक्तों की भक्ति का सैलाब पंचमुखी नाथ पर जलाभिषेक को उमड़ता रहा। प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर, लोहची, बहिरा, अग्रहन, शामपुर, बागेश्वरी, मंझगांय, लडुई, खंडबिहारी, धपरी, लक्ष्मीपुर, झील स्थित शिवालय, ब्लॉक शिव मंदिर, थाना शिवालय, राजगंज, केशरवानी ठाकुरबाड़ी आदि विभिन्न शिवमंदिर और शिवालयों...