भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: आरटीआर हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह को रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।रविवार की देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलजमाव एवं कीचड़ की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर लंबे समय से धान की बुआई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। कृषि जानकारों का मानना है कि यह बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। लगातार बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : मेघ की गड़गड़ाहट के बीच जिले में जमकर हुई बारिश, ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट रविवार रात करीब 1:45 बजे से सोमवार सुबह...