भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट धरहरा। ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के सरकारी दावे बंगलवा उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को बेअसर नजर आए। दोपहर 12 बजे तक केंद्र से डॉक्टर और जीएनएम दोनों नदारद रहे। इलाज की उम्मीद में सुबह से पहुंचे मरीज डॉक्टर के इंतजार में घंटों बैठे रहे। केंद्र पर सिर्फ गार्ड और डाटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद थे। डॉक्टर के नहीं रहने से स्वास्थ्य सेवा लगभग ठप रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: ईलाज कराने पहुंची प्रसव पीड़िता, अस्पताल से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मीबंगलवा उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति जानकारी के अनुसार बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर धीरज कुमार, डॉक्टर राहुल और जीएनएम निरुपमा रंजन की ड्यूटी थी। लेकिन दोपहर तक इनमें से कोई भी कें...