भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।गुरुवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बघेल कोल टोला के समीप खेलने के क्रम में गड्ढे में डूबने से एक 8 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बघेल कोल टोला निवासी विजय टुडू का 08 वर्षीय पुत्र संजय टुडू गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढा में गिरने के बाद साथ खेल रहे बच्चों की शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बालक संजय को गड्ढे से बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर लाया। यह भी पढ़ें- Munger News: ढाब में पैर फिसलने से 6 वर्षीय बालक की डूबकर दर्दन...