भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शुक्रवार को प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ अनंत चतुर्दशी मनाई गई। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला अनंत पर्व पर अनंत पूजा के बाद चौदह गांठ वाले सूत्र को अनंत भगवान का सूत्र मानकर पुरुष श्रद्धालुओं ने दाएं और महिला श्रद्धालुओं ने बाएं बाजू पर धारण किया। नगर के भारत माता मंदिर में पंडित विजय शंकर झा, प्राचीन काली मंदिर में पंडित मायानंद मिश्र, मारवाड़ी टोला स्थित ठाकुरबाड़ी, केशरवानी ठाकुरबाड़ी में पंडित ललन झा, अभिषेक झा, साहू ठाकुरबाड़ी में पंडित निरंजन मिश्रा ने अनंत चतुर्दशी की कथा सुनाई। यह भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी पर चक्रधरपुर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से हुआ पूजन जिसे भक्तों ने श्रवण किया...