भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: मुंगेर। मंगलवार को सदर प्रखंड की तारापुर दियारा पंचायत अंतर्गत सिलहा में एडीएम सुमन कुमार साहू के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डायरेक्टर अंजनी सिंह के अलावा जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। शिविर में लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण के साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से जनहित से संबंधित आवेदन लिए गए। प्राप्त आवेदनों में अधिकांश आवेदनों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम शी साहू ने कहा कि सहयोग शिविर में लगभग 44 से 45 विभागों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। आम लोग अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से सहयोग पोर्टल भी शुरू किया गया है। इस...