भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में तैनात पांच डाटा ऑपरेटरों को कार्य में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पांचों ऑपरेटरों से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही उन्हें कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने का कड़ा निर्देश दिया है।​सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि कार्रवाई की जद में आए डाटा ऑपरेटरों में तौकीब, रामलोचन, विवेक कुमार, निखिल कुमार और ज्योति कुमारी शामिल हैं। इन सभी का मुख्य कार्य सदर अस्पताल की इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों का पूरा ब्यौरा 'भव्या पोर्टल' पर नियमित रूप से अपलोड करना था। हालांकि, समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि डाटा अपलोडिंग में भारी लापरवाही बरती जा रही है और मरीजों की जानकारी पोर्टल पर अद्यतन नहीं की ...