भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हवेली खड़गपुर शाखा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए शाखा की संचालक बीके स्नेहा दीदी ने कहा कि जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी एवं विशेष आयोजन आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर तीन बजे मुरली क्लास से होगी। इसके बाद शाम चार बजे जन्माष्टमी विशेष भोग का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कल...