भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को टीम ने ब्रह्मपुत्र मेल से विदेशी शराब लेकर पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए निर्धारित 375 एमएल की छह बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2220 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है।

संदिग्ध युवक को ऐसे पकड़ा इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव और सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे ट्रेन संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल जमालपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची...