भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: ​मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट शहर के राजा रघुनंदन रोड स्थित 'बड़े राजा साहब की प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी' यानी प्रेम मंदिर में शनिवार को 13 दिवसीय श्रीकृष्ण महा झूलनोत्सव का आगाज पारंपरिक धूमधाम और श्रद्धा के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर पुष्पों और विद्युत सज्जा से अलौकिक रूप से सजा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया।​उत्सव का शुभारंभ मंदिर के पुजारी मुन्ना मिश्रा द्वारा की गई महाआरती और देवताओं के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद गणेश वंदना से मनमोहक भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ। स्थानीय कलाकारों-अनिल विश्वकर्मा (तबला), परशुराम और हरिशंकर ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर तान पर श्रद्धालु झूमते और तालियां बजाते दिखे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।​इस पावन अवसर पर प्रेम मं...