भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शुक्रवार को हवेली खड़गपुर झील घूमने आए खगड़िया के एक किशोर की पूरब दक्षिणी मुख्य फाटक स्पीलवे के नजदीक कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया के पांच किशोर जिनमें स्टेशन मास्टर लक्ष्मीकांत निराला का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र केशव कुमार समेत मछली भवन जयप्रकाश नगर गौशाला रोड निवासी मनोहर कुमार का 17 वर्षीय आयुष कुमार, बबलू कुमार का पुत्र 16 वर्षीय अनीश कुमार, राजकुमार का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य आर्य और धर्मवीर कुमार का 16 वर्षीय पुत्र मयंक राज जो खगड़िया डीएवी में दसवीं कक्षा का छात्र था सभी विद्यालय जाने की बात बता कर हवेली खड़गपुर झील घूमने आए थे और पूरब दक्षिणी मुख्य फाटक स्पीलवे के नजदीक कुंड की तरफ नहाने उतरे। जहा...