भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए शहर के प्रमुख मुक्तिधाम को सुरक्षित रखने की कवायद शुरू हो गई है। मुंगेर सेवा मंच की त्वरित पहल पर नगर निगम ने शनिवार से मुक्तिधाम परिसर में युद्ध स्तर पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया है। महापौर कुमकुम देवी के निर्देश पर जेसीबी मशीन लगाकर उन संवेदनशील हिस्सों को दुरुस्त किया जा रहा है, जहाँ कटाव की आशंका सबसे अधिक है।​कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर सेवा मंच के अध्यक्ष संजय बबलू ने इस कदम को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम केवल अंतिम संस्कार का स्थल नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कार और गहरी भावनाओं का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर बाढ़ या कटाव का खतरा उत्पन्न होना पूरे समाज...