Bhagalpur News: मुंगेर: खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: टेटियाबंबर से राजेश प्रखंड के टेटिया पंचायत अंतर्गत चंपाचक बहियार में खेतों की पटवन के दौरान बिजली का करंट लगने से 62 वर्षीय बुजुर्ग जेहल प्रसाद सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार चंपाचक निवासी जेहल प्रसाद सिंह रविवार की सुबह बहियार में पटवन कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने लंबी दूरी तक बिजली का तार बिछा रखा था। तार में कहीं कट था, जिसे वह नहीं देख पाए और उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत सूचना पर टेटियाबंबर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.