भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के सनलाइट खेल मैदान नारायणपुर रेलवे-स्टेशन माल गोदाम के पास रविवार की रात करीब आठ बजे एक बासा में आग लग गई। जिसमें करीब 60 क्विंटल भूसा, छठ का 15 सूप, तीन डलिया, पांच नारियल, एक साइकिल, बर्तन व नगदी जलकर राख हो गया है। आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखे की चिंगारी से लगी होगी। आग लगने पर पास ही सोये पशुपालक नवटोलिया गांव के अससेर यादव अंदर घुसकर समान निकालने के क्रम में आग की लपटे से आंशिक रूप से घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दीपावली की रात 11 महादलित परिवारों के फूस के घर राख जिसका इलाज कराया गया। स्थानीय युवकों ने पास के गड्ढ़े में भरे पानी से आग पर काबू पाया। सूचना पर भवानीपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर ...