भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी पाठशाला के ग्राउंड पर हर साल लगने वाले पूजा पंडाल और मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं। वहीं पटल बाबू रोड से इस पंडाल तक पहुंचने वाला रास्ता जर्जर होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए नगर निगम की ओर से इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था। टेंडर फाइनल होने के बाद अब सड़क निर्माण शुरू हो चुका है। पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य अश्विनी जोशी मोंटी ने बताया कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पूर्व सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कर इसका विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: जिले में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, पंडाल निर्माण में जुटे कारीगर

हिंदी हिन्...