Bhagalpur News: मारवाड़ी कन्या पाठशाला में जरूरतमंद छात्राओं को दी गई प्रोत्साहन राशि
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी कन्या पाठशाला में स्व. प्रदीप अग्रवाल की स्मृति में उनके परिवार की ओर से शनिवार को जरूरतमंद छात्राओं के बीच 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और पठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतोष कुमार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार जीवराजिका, रामगोपाल पोद्दार, सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, रामकुमार और संजय कुमार थे। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका सूरज मुनि मुर्मू, सोहन दास, सौरभ प्रकाश, रानी कुमारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.