Bhagalpur News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीईओ से मिलकर रखी शिक्षकों की समस्या
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव डॉ. रवि शंकर के नेतृत्व में संघ के एक शिष्टमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से शिष्टाचार मुलाकात की। संघ के प्रतिनिधियों ने जिले के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों से दोनों पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके जल्द समाधान की मांग की। पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की सभी समस्याओं एवं लंबित मामलों का नियमानुसार जल्द निष्पादन किया जाएगा। मौके पर प्रवीण झा, धर्मेंद्र कुमार, नसीम आलम, शिवब्रत कुमार, कुमार कृष्ण, अजय कुमार, प्रदीप सुमन आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लंबित मांगों के समर्थन में समाहरणालय के पास शिक्षक देंगे धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.