Bhagalpur News: मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया विसर्जन
भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड में शारदीय नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद गुरुवार को माता के विदाई की बेला आई। मां से दूर होने का गम लगभग हर भक्त की अश्रुपूरित आंखों में स्पष्ट रूप से झलक रहा था। श्रद्धालुओं में जहां एक ओर नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देने का दुख था, तो दूसरी ओर अगले वर्ष जल्द आने का आह्वान किया जा रहा था। पूरा शहर मां की अंतिम विदाई में उमड़ पड़ा। भक्तों ने अंतिम विदाई के दौरान माता दुर्गा से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना की। गुरुवार की सुबह से ही बड़ी दुर्गा स्थान, नई दुर्गा स्थान, शिव पंडाली दुर्गा सुल्तानगंज, विनोबा नगर भूदान दुर्गा स्थान, गंगापुर दुर्गास्थान, पुरानी दुर्गा स्थान तथा नई दुर्गा स्थान अब्जूगंज में मां दुर्गा की विदाई के उपरांत सुहागिन महिलाओं ने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.