भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के डंडाबजार गांव में एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसे उसके ही घर में बंद कर बाहर से आग लगा दी गई। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 107 की कार्रवाई कर दी है। घटना 17 नवंबर की है। 18 नवंबर को थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी के गाय के बछड़े की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद उसने महिला पर डायन होने और बछड़े को मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। उस समय पीड़िता के पति और अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे घर के अंदर घसीटा, दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर मे...