भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की तिलकपुर गांव निवासी रूनी देवी ने पड़ोसियों पर विभिन्न आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस की एक महिला और पुरुष से जमीन विवाद चल रहा है। वे उन्हें अपने जमीन पर घर बनाने नहीं दे रहे हैं। 11 जुलाई को दोनों उनके घर आए और दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...