भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। महिला आरक्षण कानून से जनगणना और परिसीमन की शर्त हटाने, संसद की वर्तमान संख्या के आधार पर बिना शर्त महिला आरक्षण कानून तुरन्त लागू करने, महिला आरक्षण में पिछड़ी, अतिपिछड़ी व एससी/एसटी जातियों और वंचित समुदायों का उचित प्रतिनिधित्व आदि की मांग पर ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेंस एसोसिएशन (ऐपवा) ने स्थानीय स्टेशन चौक से मार्च निकाला। यहां से मार्च घंटाघर चौक पहुंची और सभा की। मार्च का नेतृत्व ऐपवा की जिला सचिव रेणु देवी ने की। मार्च में ऐपवा की जिला उपाध्यक्ष मनोरमा देवी व मीरा देवी, उषा देवी, रानी देवी आदि शामिल हुईं। मौके पर भाकपा (माले) के मुकेश मुक्त व कैलाश मंडल भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण लागू करने की मांग को सड़क पर उतरीं एपवा कार्यकर्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...