भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: अररिया से विनोद प्रसाद की रिपोर्ट अररिया: सदर प्रखंड के गैयारी पंचायत सरकार भवन में पांच दिवसीय कानून जागरूकता अभियान शुरू हुआ। यह आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) मल्लापुरम सेंटर एवं अररिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिला एवं सत्र सह अध्यक्ष न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव के आदेशानुसार पैनल अधिवक्ता श्रवण कुमार झा, पारा विधिक स्वयंसेवक विकास कुमार सिंह सक्रिय रहे। इस अभियान का नेतृत्व एएमयू के कानून छात्र मो नजीब आलम ने किया, जिनकी टीम में कोर सदस्य दानिश खुर्शीद, अबीदुल्ला, अफताब अहमद एवं जावेरिया तनवीर शामिल थे, वहीं स्वयंसेवकों में सादिया अंजुम, निसाब अंजुम, आयान, मोहम्मद औसफ अहमद, मोहम्मद आमिर...