Bhagalpur News: महादलित बस्ती की महिलाओं को सूप, बच्चों को कॉपी-टॉफी वितरित
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। छठ पर्व पर डीएम अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 स्थित महादलित मोहल्ला, जोगसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों एवं छठ व्रतियों से मुलाकात कर छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा छठ पूजा की सामग्री का वितरण किया। महिलाओं को सूप व नारियल वितरित किया गया। इस अवसर पर अधिकारीद्वय ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री, अभ्यास पुस्तिका, पेंसिल बॉक्स, टॉफी, पटाखे एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। बच्चों ने भी इस अवसर पर पटाखे जलाकर आतिशबाजी की तथा पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ पर्व मनाया। यह भी पढ़ें- Palamu News: छठ व्रतियों के बीच 221 साड़ी, धोती, सूप और नारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.