Bhagalpur News: मवेशी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट सुईया थाना पुलिस ने मवेशी चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव में छापेमारी के दौरान मवेशी चोरी के आरोपी दाउद अंसारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी मवेशी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उससे चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.