भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह गांव में मूंग खेत में मवेशी चराने को लेकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें गोपाल यादव, अमित यादव सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार मंडल के रूप में की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी मेरे खेत में अपने भैस से मूंग चरा रहा था। जब उसका विरोध किया तो मेरे साथ लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...