Bhagalpur News: मवि कुमैठा में क्विज प्रतियोगिता, चाहत अव्वल
भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। कुमैठा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, कुमैठा में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चाहत ने प्रथम, भाव्या ने द्वितीय, सोनाक्षी ने तृतीय तथा सन्नू ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई शिक्षक रिशु राज और मनीष कुमार ने की। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.