भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जीरोमाइल निवासी युवक को बुधवार को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...