भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: मनिहारी से मदन सिंह नगर के वार्ड दस पुरब टोला मे बिजली करंट लगने से एक 36 वर्षीय महिला जुवैदा तथा एक 45 वर्षीय पुरूष मो नाजीर की मौत हो गई है । घटना शनिवार दोपहर बारह बजे के आस पास की है । दोनो मृतक आपस मे भैंसुर भाभो हैं । घटना के बाद दोनो को ग्रामीणो के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सको ने जांच कर दोनो महिला पुरूष को मृत घोषित कर दिया । दोनो के एक साथ मृत्यु के बाद ग्रामीण उग्र होकर अस्पताल मे हंगामा शुरू कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा तथा पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार दल बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर उग्र लोगो को शांत कराया । यह भी पढ़ें- Katihar News: संशोधित-मासूम को बचाने के दौरान बिजली करंट लगने से चाचा-चाची की मौत, हंगामा परिजन ...