Bhagalpur News: मनसकामनानाथ मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर के मनसकामनानाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जलार्पण किया। अत्यधिक भीड़ होने के कारण मंदिर समिति द्वारा रात एक बजे ही मंदिर के मुख्य द्वार को खोल दिया गया था। बोल बम और ओम नमः शिवाय के नारे से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान था। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोग भी मुस्तैदी से तैनात दिखे। पंडित माना सुक्ला ने बताया कि सावन की सोमवारी का अपना अलग महत्व होता है इस दिन भगवान भोलेनाथ भक्तों के कष्ट को दूर कर सबों की मनोकामनाएं पूर्ण करते है। आज के दिन जो भक्त भगवान शिव की पूजा करते है उन्हें निश्चित रूप से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पहली सोमवारी पर तुपकाडीह के शिवालयों में उमड़ी आस्था खासकर कुंवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.