Bhagalpur News: मधेपुरा : पूर्व की बैठक के प्रस्ताव की कापी नहीं रहने से बीस सूत्री बैठक हुई स्थगित
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: कुमारखंड (मधेपुरा) से आशीष ठाकुर की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभा भवन में शनिवार को आयोजित बीस सूत्री की बैठक स्थगित कर दी गई। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गांधी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव सहित सभी सदस्य व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित हुए। जबकि कुछ विभाग के न तो पदाधिकारी व न ही कोई प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक की शुरुआत होते ही कुछ सदस्यों ने कुछ विभागों के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने का मामला उठाया। जिसके बाद बैठक में मौजूद विधायक ने बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सचिव सह बीडीओ शशिभूषण सुमन से इस पर आपत्ति जताई और ऐसे पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.