भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा टिकुलिया जाने वाली पक्की सड़क पर भीषण जलजमाव की समस्या हल्की बारिश के बाद उत्पन्न हो जाती है। जिससे बैंक आने जाने वाले सैकड़ों ग्राहकों और स्थानीय निवासी एवं बैंक कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेट हाईवे 91 से सेंट्रल बैंक टिकुलिया जाने वाले एक मात्र इस सड़क पर मुख्य सड़क से बैंक जाने वाली सड़क में उतरते ही जलजमाव वाले क्षेत्र से लोगों को आवागमन करने की मजबूरी बनी हुई है। हल्की बारिश के बाद यहां पर भीषण जलजमाव हो जाती है और इस होकर पैदल चलने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बौंसी बाजार में नाला नहीं रहने से लोगों की बढ़ी परेशानी इस जग...